महाराजगंज: एलआईसी अभिकर्ताओं की हड़ताल जारी

परवेज अख्तर/सिवान: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एलआईसी के एजेंट्स 16 जून से धरने पर बैठे हुए हैं. शनिवार को धरना का दसवें दिन हैं. यह धरना 30 जून तक चलेगा और पूरे भारत में एलआईसी के एजेंट धरने पर बैठे हुए हैं. इनका कहना है कि जो एलआइसी के एजेंट कोरोना काल में काम करते-करते शहीद हुए हैं. उनको निगम की तरफ से मुआवजा दिया जाए. इनका कहना है कि हम लोग कोरोना में अपनी जान की परवाह किए बिना काम कर रहे हैं. लेकिन हम पर निगम की तरफ से कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

निगम से इनकी मांग है कि अभिकर्ताओं के नाबालिग बच्चों के पढ़ाई लिखाई का खर्च निगम द्वारा दिया जाए. ग्राहकों का कोविड काल के दौरान तीन महीने का ब्याज माफ किया जाए और एक लाख रुपये कोविड एडवांस के साथ आदि मांग है. इस मौके पर सजय कुमार सिंह, संजीव रंजन सिंह, सतीश कुमार सिंह, चंद्रभूषण सिंह, अवधेश यादव, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार, रामरूप राम, धनन्जय कुमार दुबे आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026