हुसैनगंज: स्वास्थ्य कर्मी की मौत पर कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित बेसिक हेल्थ वर्कर गुरुवचन प्रसाद का निधन मंगलवार को हो गया। वे 59 वर्ष के थे। उनकी मौत की सूचना पर परिवार एवं स्वास्थ्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एनसीडीओ डा. अब्दुल शमीम खान व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशु अंकित की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर बीएचएम एशरारुल हक, बीसीएम सिंधु कुमारी, लेखपाल कृपाशंकर प्रसाद, सत्येंद्र पांडेय, डा. एक रहमान, डा. कमलेश्वर पांडेय, डा. कन्हैया चौधरी, रणजीत कुमार, अमित पाठक, सुधीर पाठक सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि गुरुवचन प्रसाद करहनु के निवासी थे। 2014 से हुसैनगंज सीएचसी में अपना योगदान दे रहे थे। मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। वे अपने पीछे दो पुत्र डा. सर्वेश कुमार, डा. अनंत कुमार, पत्नी सुशीला देवी एवं पतोहू सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्वजनों ने बताया कि उनका एक दिन पूर्व शुगर लेवल डाउन हो गया तो उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके निधन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026