परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा पंचायत के कोटवा गांव में सोमवार को दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान श्रीराम साह की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतका के पिता सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मझवलिया रसूलपुर निवासी देवलाल साह के पुत्र संजीत साह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है इसमें मृतका के पति समेत ससुर शिवकुमार साह, देवर बलिराम साह, ननद शारदा कुमारी, सास चमेली देवी सहित सात लोगों को आराेपित किया है। उसने आवेदन में लिखा है कि वह अपनी पुत्री पूजा कुमारी की शादी एक वर्ष पूर्व 2022 में महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा पंचायत के कोटवा निवासी शिवकुमार साह के पुत्र श्रीराम साह के साथ की थी। शादी में दो लाख नकद, बाइक, सोने का आभूषण, फर्नीचर, बर्तन समेत काफी सामान दिया था।
शादी के बाद से मेरी पुत्री के ससुराल वालों द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की जाने लगी और इसके लिए उसे हमेशा प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी सूचना मेरी पुत्री हमेशा देेती थी। मैं पुत्री के ससुराल पहुंच कई बार समझा-बुझाकर मामले का शांत कराया। 17 जुलाई की सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि आपकी लड़की की तबीयत खराब है, आकर मिल लीजिए। सूचना पर जब मैं अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचा तो देखा कि घर पर कोई सदस्य नहीं है, मेरी लड़की भी कहीं पता नहीं चला। ससुराल वाले मेरी पुत्री की हत्या कर शव को जला दिए थे और घर छोड़कर फरार हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…