हुसैनगंज: मछली मारने के दौरान बिजली की करंट से युवक की मौत

घटना थाना क्षेत्र के महुअल बाजार की

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल बाजार के एक युवक की मौत सोमवार की रात बिजली की करंट लगने से हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनालाल साह उर्फ शर्मा (32) की मौत सोमवार को कुतुब छपरा चंवर के पोखरा में बिजली के करंट लगने से हो गई. बताया जाता है कि सोनालाल चंवर के पोखरा में मछली पाल कर अपनी जीविकोपार्जन चलाता था. सोमवार की रात में वह मछली पकड़ने के लिए पोखरा से बिजली चालित मोटर से पानी बाहर निकाल रहा था. इसी दौरान मोटर में अचानक खराबी आ गई. जिस कारण बिजली का करंट पानी में चारों तरफ फैल गया और वह करंट की चपेट में आ गया. जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया. ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई थी.

युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आनन फानन में परिजन तथा ग्रामीण सदर अस्पताल सीवान ले गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक सोनालाल पांच भाइयों में चौथे स्थान पर था. सभी भाईयों की शादी हो चुकी है. मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं. मृतक के परिजनों ने थाने में कोई भी आवेदन नहीं दिया है. घटना के बाद व्याकुल परिजन युवक की पोस्टमार्टम कराए बगैर ही उसे अपने निजी वाहन में लेकर हुसैनगंज बाजार लौट गए. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था. उसकी मृत्यु हो जाने के बाद परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026