परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सुपौली चौमुखा के बीच मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार बालू लदे डंपर ने साइकिल सवार एक मजदूर को रौंद दिया. जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान नैनपुरा गांव निवासी स्व. वशिष्ठ राय के पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह साइकिल से अर्जुन सिंह शहर के तरवारा मोड़ स्थित एक दुकान में मजदूरी करने जा रहे थे, तभी सुपौली और चौमुखा के बीच एक तेज रफ्तार बालू लोडेड डंपर ने रौंद दिया. जहां घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौत के बाद किसी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया.
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने यह भी बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों ने बालू लोडेड डंपर को खदेड़ कर एक किलोमीटर दूर पकड़ लिया. लेकिन चालक भागने में सफल रहा. इधर मौत के बाद जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो परिजन रोते बिलखते सदर अस्पताल पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया. जहां अर्जुन सिंह का शव उनके पैतृक गांव नैनपुरा पहुंचते ही लोग दहाड़ मार कर रोने लगे. अपनी पति की याद में पत्नी रोते-रोते अचेत को जा रही थी. पुलिस ट्रक को जब्त कर चालक की गिरफ्तारी और घटना की जांच में जुटी हुई हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…