परवेज अख्तर/सिवान: ज़िले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियाँ पुल से पूरब जाने वाली नहर किनारे शनिवार को नवनिर्मित मकान के समीप स्थित 11 हज़ार वोल्ट के बिजली के पोल मे प्रवाहित करेंट के चपेट मे आने से 36 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक छाता निवासी सुदामा महतो का पुत्र कृष्णा महतो है. घटना सुबह नौ बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
सभी दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे. घटना के बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने युवक को सदर अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. स्थानीय मुखिया नीतीश कुमार ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव घर लाया गया. मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था.मृत की 8 और छह वर्ष की दो पुत्री व 3 साल का एक बेटा है. मृत दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. स्थानीय मुखिया सहित अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को ढ़ांढ़स बधाते हुए सांत्वना दी.बावजूद उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…