हुसैनगंज: आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में फायर करने के आरोप में युवक को जेल

युवक के पास से एक पिस्टल व एक जिंदा गोली बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियां खुर्द में सोमवार की रात आई बरात में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने स्टेज पर चढ़कर नर्तकी के साथ डांस करने लगा। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उसने डराने के लिए ऊपर फायरिंग कर दी, जिससे शामियाना का कुछ हिस्सा जल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने उस युवक को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार युवक बलेथा निवासी साकिब बताया जाता है। गिरफ्तार युवक के पास से एक पिस्टल व एक जिंदा गोली बरामद की गई है। इस मामले में छपियां खुर्द निवासी दिनेश गिरि ने आरोप लगाया है कि उसके घर सोमवार की रात बराई आई थी।

इसमें आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था तभी बलेथा निवासी साकिब स्टेज पर चढ़कर नर्तकी के साथ डांस करने लगा। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो लोगों को डराने के लिए अपनी पिस्टल से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इससे शामियाना का कुछ हिस्सा जल गया, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इसी बीच नाराज ग्रामीणों ने उस युवक को एक पिस्टल व एक जिंदा गोली के साथ पकड़ पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक साकिब को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026