हुसैनगंज: खैरांटी के युवक की सलेमपुर में सड़क हादसे में मौत

  • बरामद मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी
  • सुबह आठ बजे घर से तैयार होकर निकला था युवक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खैरांटी गांव के रहने वाले एक युवक की सलेमपुर (यूपी) में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक एक मित्र के साथ मझौली शरीफ मजार पर लगने वाले मेले में शामिल होने जा रहा था। दुर्घटना के बाद पुलिस ने युवक के पास से बरामद मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरांटी निवासी साहेब हुसैन का पुत्र गुफरान हुसैन उर्फ जेपी अपने मित्र शहबाजपुर निवासी संतोष यादव के साथ यूपी के सलेमपुर जिले के मझौली बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सलेमपुर-मझौली मार्ग पर एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में गुफरान उर्फ जेपी के सिर पर गंभीर चोट लग गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उनका मित्र संतोष यादव बुरी तरह घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जेपी के मोबाइल से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। युवक की मौत का समाचार मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। गुफरान उर्फ जेपी की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आस पड़ोस की महिलाएं उसके परिजनों को ढांढस बंधाने में जुट गई।

मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि युवक के पिता व दूसरे परिजन पहले ही किसी वाहन से मझौली शरीफ पहुंच चुके थे। सुबह में गुफरान भी मजार पर लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए सुबह आठ बजे घर से तैयार होकर निकला था। शहबाजपुर निवासी मित्र संतोष यादव की बाइक लेने के बाद उसे भी साथ ले लिया था। मृतक युवक छह भाई व एक बहन हैं। भाइयों में चार की शादी हो चुकी है जबकि दो अविवाहित हैं। युवक की शादी आंदर के सुल्तानपुर गांव में हुई थी। उनके तीन पुत्र प्रिंस (13), गोल्डेन (11) व शाहनवाज़ (9) हैं। युवक हुसैनगंज चट्टी पर अपनी खुद का सैलून चलाता था। जिससे परिवार का गुजर बसर होता था। मृतक के परिजन पोस्टमॉर्टम के बाद शव लाने के प्रक्रिया के लिए सलेमपुर में ही हैं। शव आने के बाद उसे गांव के स्थानीय कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026