परवेज अख्तर/सिवान: बाइक लूट के एक मामले में एसपी अभिनव कुमार ने सोमवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस क्रम में एसपी ने स्थानीय पुलिस को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ने लूट की घटना के समय गश्त कर रहे पुलिस पदाधिकारी के बारे में थानाध्यक्ष से जानकारी हासिल की। बता दें कि 13 अगस्त की शाम बाइक सवार अपराधियों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग के बाइपास स्थित नारायणपुर गांव के समीप से हथियार के बल पर एक बाइक लूट ली थी। हालांकि थानाध्यक्ष ददन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 अगस्त को घटनास्थल के आसपास से ही लूटी गयी बाइक के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। एसपी ने घटना की गम्भीरता को देखते हुए सोमवार को घटनास्थल पर खुद पहुंच निरीक्षण किया। पुलिस सूत्रों का कहना था कि जिले भर में हाल-फिलहाल हुई लूट की घटनाओं का एसपी द्वारा खुद निरीक्षण कर समीक्षा की जा रही है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…