हुसैनगंज: मछली मारने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

  • इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान हुई मौत
  • युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सलोनेपुर गांव में मछली मारने के क्रम में उत्पन्न विवाद में एक युवक द्वारा दूसरे युवक को चाकू मार दिया गया। घायल युवक को सदर अस्पताल से इलाज के लिए पटना ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार सलोनेपुर निवासी मुश्ताक अहमद खान ने एक पोखरा लीज पर लिया है जिसमें उनके परिवार द्वारा मछली पालन का कार्य किया जाता है। रविवार को गांव के ही नगलाल राम का पुत्र अजित कुमार नामक युवक उस पोखरे में मछली मार रहा था। जिसका पता चलने पर मुश्ताक खान के 22 वर्षीय पुत्र नसीम अहमद ने विरोध किया। नसीम अख्तर के विरोध से क्षुब्ध युवक अजित ने चाकू से नसीम पर वार कर दिया।

जिससे नसीम का पेट फट गया। घटना की सूचना पर परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायल नसीम अख्तर को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। किन्तु पटना ले जाने के क्रम में ही नसीम अख्तर की मौत हो गई। युवक की हत्या के बाद सलोनेपुर गांव में तनाव को माहौल बना हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने दलबल के साथ सलोनेपुर गांव पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024