परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल पुलिस अपने इलाके के लोगों को शराब से नाता तोड़वाने को लेकर प्रयासरत है। रविवार को थाना क्षेत्र के पुरैना के मुसहर टोली में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्थानीय पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा। विगत दिनों में मुसहर टोली के कई लोगों के खिलाफ शराब कारोबार के मामले में कार्रवाई की गयी है।
उनमें सुधार लाने को लेकर एक सकारात्मक कोशिश की गयी। हालांकि मौके पर उपस्थित भीड़ को देखकर ऐसा लगा कि लोग शराब से दूर होना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें उचित मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। अभियान के दौरान बेरोजगार लोगों को रोगजार से जोड़ने की बात कही गयी। बेरोजगारी को लेकर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। महिलाएं भी इस अभियान को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाने की बात कही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…