Siwan News

मर जाऊंगा लेकिन मैदान नहीं छोडूंगा, जनता के बदौलत मैदान में हूं – कर्णजीत सिंह

परवेज अख्तर/सिवान:- भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं दरौदा उपचुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं जनता की बदौलत मैदान में उतरा हूं ,मर जाऊंगा लेकिन मैदान नहीं छोडूंगा ,दुनिया की कोई ताकत नहीं है, जो मुझे मैदान से हटा दे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभा में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा बृहस्पतिवार की संध्या पांच बजे तक चुनाव मैदान से हटने के अल्टीमेटम के बाद ‘आज ‘हिंदी दैनिक से विशेष वार्ता में निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह व्यास सिंह ने उक्त बातें कहीं उन्होंने कहा कि जनता मुझ में विश्वास करती है और उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा इसके लिए मुझे चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े मैं तैयार हूं सुशील कुमार मोदी ने चुनावी मंच से आज घोषणा की थी कि बागी उम्मीदवार बृहस्पतिवार की पांच बजे संध्या तक अजय सिंह के समर्थन का एलान नहीं कर देते हैं तब उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी इसके बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी खुली चुनौती देते हुए भागर,सिसवन, एवं हसनपुरा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और कहा कि सभी जाति सभी संप्रदाय के लोग मुझे चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं तो किसी एक व्यक्ति के बयान से क्षेत्र के जनता के विश्वास को कभी नहीं तोडूंगा इसके लिए प्राण भी मेरे क्यों ना चले जाएं और अंतिम सांस तक जनता के लिए लड़ता रहूंगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026