Siwan News

न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

परवेज अख्तर/सिवान :- गुरुवार को गुठनी के भगवान पुर गाँव मे तीन कड़ी रास्ते की अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने के लिए न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने चलवाया बुल्डोजर।बताया जाता है कि इसी गाँव के दिनेश लाल श्रीवास्तव ने संजय पाण्डेय पिता भारत पाण्डेय को पार्टी बनाकर खेसरा नम्बर 262 की कुल एक धुर चार धुरकी जमीन अतिक्रमित कर मकान बनाने को ले वाद संख्या 31/19-20 के तहद मुकदमा दर्ज कराया था।जिसमें बिहार लोकभूमि अतिक्रमण 1965 की धारा 6 उपधारा (2)के अधीन मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था।चुकी रास्ते की जमीन लोक उपयोगी होने के कारण न्यायालय ने बिहार भूमि अतिक्रमण अधिनियम1956 की धारा 5 बी उपधारा(2)की कंडिका सी में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए उसे यथाशीघ्र मुक्त कराने की नोटिस संबंधित भवन पर चस्पा करा दिया था। लेकिन आज गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार,प्रशिक्षु अनुमंडल पदाधिकारी विवेक शर्मा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पाण्डेय,के संयुक्त नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार अंचलाधिकारी राकेश कुमार और आधा दर्जन पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से मकान को तोड़कर रास्ते की जमीन को अतिक्रम मुक्त कराया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026