Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महाराजगंज के संपूर्ण विकास के लिए कोई कसर नही छोडूंगा :- एजाज अहमद सिद्दीकी

  • 15 अक्टूबर को एजाज अहमद सिद्दीकी करेंगे नामांकन
  • भीम आर्मी व गठबंधन के कई नेता व कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद द्वारा एजाज अहमद सिद्दीकी को अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए पार्टी का सिंबल सौंप दिया। उधर सिंबल मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए एजाज अहमद सिद्दीकी ने कहा कि क्षेत्र में मुझे सभी वर्गों का स्नेह व प्यार मिल रहा है। अगर इसी तरह महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिलते रहा तो मैं विधान सभा क्षेत्र के कोने- कोने में  विकास की गंगा बहाने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा।

दूसरी ओर उन्होंने कहा कि जो लोग दिन भर फूलों को पैरों तले कुचल कर चलते है और शाम होते ही चमन की रहनुमाई का दावा करते है। उनको क्षेत्र की जनता भली-भांति समझ चुकी है। चुनाव के दरम्यान इसका जवाब जनता ईवीएम का बटन दबा कर देगी। उधर सिंबल लेकर लौटने के बाद समर्थकों ने एजाज अहमद सिद्दीकी का भब्य स्वागत किया।स्वागत के बाद श्री सिद्दीकी ने चुनावी जनसंपर्क का आगाज करते हुए

सरेया,बड़कागांव,जुनेदपुर, खेड़वा,भगवानपुर समेत दर्जनों गांव का सघन दौरा भी किया। श्री सिद्दीकी ने बताया कि 15 अक्टूबर को वे महाराजगंज के एसडीओ के समक्ष अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे।नामांकन के दौरान भीम आर्मी व गठबंधन के कई नेता व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।इस मौके पर अजीत पासवान,नंदलाल मांझी, लालबाबू राम, सुनील साह, वीरेंद्र मांझी, अब्बास अली समेत भीम आर्मी व गठबंधन के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026