Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में हुई शांति समिति की बैठक

छपरा : असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध सूचना प्रशासन को तुरंत दें ताकि उस पर तुरन्त कार्रवाई की जा सके। मशरक थाना परिसर में सोमवार को सारण पुलिस अधीक्षक धूरत सायली सांवलाराम की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक को इंस्पेक्टर बालेश्वर राय,सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने भी सम्बोधित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा को शांति व भाईचारगी के साथ कोविड -19 को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हुए हीं मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार पूजा में किसी तरह का कोई पंडाल, तोरण द्वार या स्वागत गेट नहीं बनाया जाना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व पूजा समिति के द्वारा किसी प्रकार का खाद्य सामग्री का वितरण नहीं किए जाने का निर्देश दिया। पूजा पंडाल के अंदर पंडित सहित तीन व्यक्तियों से अधिक का प्रवेश निषेध रहेगा। किसी तरह का मेला का आयोजन नहीं किया जाना है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध सूचना प्रशासन को तुरंत दें ताकि उसपर तुरन्त कार्रवाई की जा सके।मौके पर उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद, पूर्व मुखिया बच्चा लाल साह,सरपंच फुलेश्वर राय,बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह, समाजसेवी कुंदन सिंह, चुन्नू बाबा,शिक्षक संतोष सिंह, पूर्व मुखिया ललन खां, मुन्ना साह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026