परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर इस्लामिया नगर में गुरुवार को हुई एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित आजम को गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने उसे शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक लोडेड पिस्टल को भी बरामद किया है। पिस्टल के मैगजीन से तीन जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है। वहीं इससे पहले पुलिस ने गुरुवार की रात आजम के परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में लिया था। इसके बाद रात में आजम की गिरफ्तारी हुई। घटना के बाद से ही मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…