Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

परवेज अख्तर/सिवान : गुरुवार को गोपालगंज के भोरे गांव के अजय कुमार के तिलक में शामिल होने असम के गुवाहाटी से आए एक युवक की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। मृतक के शव को कुछ लोगों ने सदर अस्पताल में लावारिस स्थित में छोड़ दिया और फरार हो गए। जहां चिकित्सकों ने जब उसकी जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक गुवाहाटी निवासी अजीत कुमार बताया जाता है। इसके बाद चिकित्सकों ने नगर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पॉकेट की तलाशी ली तो पता चला कि वह असम के गुवाहाटी कर रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। उस मोबाइल से पुलिस ने उसके दोस्त गोपालगंज निवासी अजय कुमार के मोबाइल पर फोन कर उसके मौत की सूचना दी। इसके बाद सूचना पाकर अजय सदर अस्पताल पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद अजय ने बताया कि गुरुवार को उसका तिलक था उसी में शामिल होने के लिए अजीत गोपालगंज आया था। वहीं घटना के बाद अजय ने इसकी सूचना अजीत के परिजनों को दे दी। इधर अजय ने बताया कि दोनों साथ में गाड़ी चलाने का काम करते थे। वहीं अजीत के परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद अजय ने एंबुलेंस कर अजीत के शव को गुवाहाटी भेजा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026