Categories: पटना

कॉलेज में कोई महिला आ जाती तो….CM नीतीश कुमार ने सुनाया अपने इंजीनियरिंग के दिनों का किस्सा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के मगध महिला कॉलेज में नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वहां पर पढ़ रही छात्राओं से एक दिलचस्प किस्सा साझा किया जो उनके इंजीनियरिंग के दिनों से जुड़ा हुआ है.

नीतीश कुमार ने बताया कि जब वे इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा करते थे तो उस दौरान उनके कॉलेज में एक भी महिला छात्रा नहीं हुआ करती थी. नीतीश कुमार ने आगे बताया कि उनके इंजीनियरिंग कॉलेज में हालत ऐसी थी कि अगर कभी किसी रोज कोई महिला कॉलेज में आ जाती थी तो सारे छात्र उसी महिला को देखने लगते थे.

नीतीश कुमार ने कहा कि जब वह इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा करते थे और अब के समय में काफी बदलाव आ गया है क्योंकि आज के दिन लड़कियां ज्यादा संख्या में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज में पढ़ा करती हैं. सीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्तमान में महिलाओं को काफी मौके दिए जा रहे हैं, उनके बार अवसरों की कोई कमी नहीं है. सीएम की माने तो राज्य सरकार इस बात पर भी जोर दे रही कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी और ज्यादा बढ़े. उन्होंने जानकारी दी कि इंजीनियरिंग या मेडिकल कॉलेज में छात्राओं के लिए राज्य में सीटों को आरक्षित किया गया है.

नीतीश कुमार ने अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के दिनों की यह कहानी जब महिला छात्रों को सुनाई तो जमकर तालियां बजी और लड़कियां भी खूब मुस्कुराती नजर आईं. वैसे भी ऐसे मौके कम ही देखने को मिलते हैं जब सीएम नीतीश कुमार अपने निजी किस्से लोगों के साथ साझा करें. लेकिन पटना के मगध महिला कॉलेज में नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिल गया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024