Categories: पटना

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, आरसीपी सिंह समेत कई दिग्गजों की सीटें हो रहीं खाली

पटनाः बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होना है. राज्यसभा चुनाव को लेकर आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो रहा है. 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होगा. बिहार में जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्र में मंत्री आरसीपी सिंह, मीसा भारती समेत कई दिग्गजों की सीटें खाली हो रही हैं.

राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच एक जून को होगी और तीन जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. दस जून को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी.

बिहार की पांच सीटें अहम

15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है इसमें बिहार की पांच सीटें हैं. यह पांच सीटें काफी अहम हैं. केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल जुलाई में पूरा होगा. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और बीजेपी से गोपाल नारायण सिंह एवं सतीश चंद्र दुबे का भी कार्यकाल पूरा हो रहा है. एक सीट शरद यादव की है. राज्यसभा में संसदीय दल के तत्कालीन नेता और वर्तमान में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह की अनुशंसा पर सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था. यह सीट चार दिसंबर 2017 से ही खाली था.

राज्यों के नाम और वहां की सीटों की संख्या

  • उत्तर प्रदेश- 11
  • महाराष्ट्र- 6
  • तमिलनाडु- 6
  • आंध्रप्रदेश- 4
  • बिहार- 5
  • झारखंड- 2
  • राजस्थान- 4
  • पंजाब- 2
  • हरियाणा- 2
  • उत्तराखंड- 1
  • कर्नाटक-4
  • ओडिशा- 3
  • मध्यप्रदेश- 3
  • तेलंगाना-2
  • छत्तीसगढ़- 2
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026