Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

यत्र तत्र थूकते पकड़े गये तो भरना होगा दो सौ का जुर्माना

परवेज अख्तर/सीवान:- जिला पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने जिले के सरकारी गैर सरकारी कार्यालय या परिसर में तंबाकू बीड़ी खैनी सिगरेट के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है साथ ही यत्र तत्र थूकने पर दो सौ का जुर्माना भी भरना होगा। जिला पदाधिकारी सीवान ने अपने ज्ञापांक 1059 16 अप्रैल के द्वारा जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय एवं परिसर, सभी स्वास्थ्य संस्थान एवं परिसर सभी शैक्षणिक संस्थान एवं परिसर तथा सभी थाना एवं परिसर में किसी भी प्रकार के तंबाकू पदार्थ यथा सिगरेट बीड़ी खैनी गुटखा पान मसाला एवं जर्दा इत्यादि का उपयोग पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है । यदि कोई पदाधिकारी या आगंतुक उक्त नियम का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध यह नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी । भारतीय दंड संहिता की धारा 268 या 269 के अनुसार किसी भी व्यक्ति को तंबाकू सेवन करने या यत्र तत्र थूकने के लिए दोषी पाए जाने पर दो सौ रुपया तक का जुर्माना का प्रावधान है । विदित हो की तंबाकू सेवन करने वालों की प्रवृत्ति यत्र तत्र थूकने की होती है थूकने के कारण गंभीर बीमारियों के वायरस के फैलने की संभावना बलवती होती है । जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अनुमंडल पदाधिकारी सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जिला नोडल पदाधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सिनेमा मजिस्ट्रेट, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस एनआईसी जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति सीवान सभी प्रभारी पदाधिकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी उप विकास आयुक्त पुलिस अधीक्षक सीवान कार्यालय निदेशक एंड एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी शिक्षा विभाग को इसके लिए निदेशित किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026