Barharia Siwan News

पोलियो के तर्ज काम कर रही 117 टीमों ने 85 हजार लोगों के स्वास्थ्य का लिया जायजा

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड में पल्स पोलियो के तर्ज पर 2 दिनों पूर्व स्वास्थ विभाग द्वारा 117 टीमों का गठन कर लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग का कार्य शुरू किया गया था लगातार गठित टीमों द्वारा कड़ी मेहनत कर प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली जा रही है पहले दिन उपरोक्त सभी टीमों ने लगभग 35000 लोगों के स्वास्थ्य का जायजा लिया खास करके उन मरीजों की तलाश पर विशेष जोर दी जा रही थी

जिन्हें किसी भी तरीके से सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत थी वही दूसरे दिन पल्स पोलियो के तर्ज पर योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही सभी टीमों ने लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का आंकड़ा जांच कर लगभग 49000 तक पहुंचा दिया पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन टीम और भी सक्रिय नजर आई इस प्रकार कुल मिलाकर उपरोक्त टीमों द्वारा शनिवार तक प्रखंड के 85 हजार लोगों के स्वास्थ संबंधित जायजा ले विधिवत उसे विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया है

सबसे अहम बात यह है कि उपरोक्त लिखित 85 हजार लोगों में से एक भी ऐसा मरीज सामने नहीं आया है जिसे सर्दी खांसी या बुखार की शिकायत हो, बताते चलें कि बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग के बाद कोरना संक्रमण का एक भी संदिग्ध या संक्रमण संबंधित आम लक्षण वाले व्यक्ति का सामने नहीं आना प्रखंड वासियों के लिए बड़ी राहत के समान है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी और सरकारी निर्देशों का अनुपालन करना होगा लॉक डाउन का दूसरा चरण 3 मई तक निर्धारित है इसलिए राहत की खबर सुन जारी निर्देशों के अनुपालन में ढिलाई अभी भी खतरे से खाली नहीं है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026