परवेज अख्तर/सिवान:- नोट में रंग लगा मिला समझ लीजिए आपकी परेशानी बढ़ जाएगी. रंग लगा नोट बैंक लेने से अब मना कर रहा है. पहले कटा-फटा या रंग लगा नोट स्थानीय बैंक ले लेते थे, परंतु आरबीआइ की क्लिन नोट पॉलिसी के बाद बैंक कर्मी ऐसे नोटों को लेने से डर रहे हैं. यदि वे ऐसे नोट अगर ले लेंगे तो उन्हें जुर्माना देना पड़ सकता है. ऐसे समय में जब होली आ रहा है तो नोटो में रंग लगना स्वाभाविक हो जाता है. इसलिए लोग को सचेत हो जाना चाहिए. होली के रंग नोटों में न लगे इसका ख्याल रखते हैं तो नुकसान से बच सकते हैं. अन्यथा मान लिया जाए कि 50 के नोट में रंग लग गया तो 50 रुपये खर्च करके जिला के चेस्ट ब्रांच में जाना पड़ेगा. बैंक के इस कड़े नियम के कारण होली से पहले लोगों की परेशानियां बढ़ गई है. फिर भी होली के बाद कितने लोगों के साथ यह परेशानियां बढ़ेगी समझा जा सकता है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…