परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के बड़हरिया प्रखंड के अटखंभा निवासी व राजद के वरिष्ठ नेता मो. एहतेशामुल हक सिद्दीकी की मां सफिया खातून (56) का गुरुवार को निधन हो गया. विदित हो कि सफिया खातून जिला पार्षद सुमैला परवीन की सास थी. जिनकी लंबी बीमारी के बाद मौत हो गयी. उनकी मौत की खबर सुनकर नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं का तांता लग गया.इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री अवध बिहारी चौधरी, राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, डॉ अनिल गिरि, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, मो. मोबिन अधिवक्ता, कमलेश प्रसाद, इम्तेयाज खान, डब्ल्यू खान, मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे. राजद नेता श्री सिद्दीकी की मां को अटखंभा कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…