अधूरे पड़े कार्यो को जनता ने मुझे पुनः मौका दिया तो उसे पूरा करूंगा: वशिष्ठ प्रसाद

  • पंचायत में सबसे पहले पानी निकासी की समस्या को दूर करूंगी: कुंती देवी
  • चुनाव के दौरान उड़ रही अफवाहों से बचें

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के पचरुखी प्रखंड के तरवारा पंचायत के पूर्व मुखिया श्री वशिष्ठ प्रसाद ने कहा कि तरवारा पंचायत के सम्मानित जनता ने मुझे पुनः मौका दिया तो मैं अपने पंचायत क्षेत्र के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करूंगा।उन्होंने कहा कि पूरे पंचायत में मुझे सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है।जिससे मेरी जीत सुनिश्चित है।उन्होंने आम जनता से हाथ जोड़ कर अपील करते हुए कहा कि तरवारा पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी श्रीमती कुंती देवी के बैगन छाप के निशान पर ईवीएम का बटन दबाकर अधिक से अधिक मतों से विजई बनाकर पचरुखी प्रखंड भेजने का काम करें।उन्होंने आम जनता से आग्रह करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान उड़ रही अफवाहों से बचने की जरूरत है।

चुनाव में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाती है।उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में सभी वर्गों को एक साथ मिलाकर चलने का काम किया गया है।वहीं निवर्तमान मुखिया श्रीमती कुंती देवी ने कहा कि अगर तरवारा पंचायत के सम्मानित जनता ने मुझे पिछले चुनाव के जैसा आशीर्वाद देकर पुनः पंचायत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है तो मैं चुनाव बाद इस पंचायत में सबसे पहले पानी निकासी की समस्या को दूर करने के साथ-साथ अपने क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कर इसे आदर्श पंचायत बनाने का काम करूंगी। अंत में उन्होंने अपने पंचायत के सम्मानित जनता से कही की आप सभी मुझे अंतिम बार मुझे मौका दें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026