Tarwara Hindi News

समाधान नहीं निकला तो सड़क पर उतरने को होंगे मजबूर

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित ब्रह्मस्थान के अयोध्या से जनकपुर जाने वाली रामजानकी मार्ग के सर्वे में पड़ जाने के कारण ग्रामीणों आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर जलालपुर, माधोपुर, बलियापट्टी गांव के ग्रामीण बुधवार को आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि यह झगरू ब्रह्मस्थान सैकड़ों वर्ष पुराना है। यहां पर गांव के कई धार्मिक कार्यक्रम होता है तथा लोगों की आस्था बाबा के साथ जुड़ी हुई है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा अर्चना कर मन्नते मांगते हैं। यहां कई गांवों के ग्रामीण पूजा करने को पहुंचते हैं। हंगामा कर रहे ग्रामीणों में जयप्रकाश सिंह, संजय कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, हरेराम गौतम उर्फ बाबा, रवि शंकर दुबे, बसावन सिंह, लड्डू बैठा, रामनारायण बैठा, आदित्य कुमार साह, भिखारी, गीता देवी, आरती देवी, कोठारी देवी, तथा शारदा देवी ने बताया कि झगरू ब्रह्म स्थान को बचाने के लिए जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी महराजगंज समेत कई वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026