परवेज अख्तर/सिवान : जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक प्रथम खंड सत्र 2015-18 व 2016-19 में प्रोमोटेड, फेल या एकस्पेल्ड हुए परीक्षार्थियों की विशेष परीक्षा शहर के जेडए इस्लामिया कॉलेज व डीएवी पीजी कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर ली गई। सब्सिडियरी परीक्षा के पांचवें दिन डीएवी पीजी कॉलेज केंद्र से दोनों पाली की परीक्षा में 111 व जेड ए इस्लामिया कॉलेज परीक्षा केंद्र से 37 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं डीएवी पीजी कॉलेज केंद्र से दूसरी पाली में 5 परीक्षार्थियों को नकल करने के आरोप में परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। केंद्राधीक्षक डा. कैलाशपति गोस्वामी ने बताया कि दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में प्रिंसिपल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट व फिलॉस्फी तथा दूसरी पाली में केमेस्ट्री विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में कुल 10 परीक्षार्थियों में 9 परीक्षार्थी हीं परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 1 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…