Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने पर उपभोक्ता करेंगे उपकेंद्र में तालाबंदी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की लचर व्यवस्था को ले उपभोक्ताओं में आक्रोश है। विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने पर उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपभोक्ता प्रो. सुबोध सिंह, मुन्ना कुमार, डॉ. रामनारायण पाठक, शांता कौशलेंद्र सिंह, विजय कुमार, शैलेश कुमार, मानवेंद्र कुमार अभय, संतोष कुमार, ध्रुव प्रसाद, उमाशंकर सिंह आदि का कहना है कि दो माह से बिजली की स्थिति लचर हो गई है। उपभोक्ता विद्युत की आंखमिचौनी तथा लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं, जबकि उपभोक्ता प्रतिमाह विद्युत बिल जमा करते हैं।

उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां के अधिकारी तो तत्पर रहते हैं, लेकिन सिवान ग्रिड से बिजली आपूर्ति ही नहीं की जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर एक सप्ताह में विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 30 सितंबर के बाद विद्युत उपकेंद्र में ताला जड़ प्रदर्शन किया जाएगा। वरीय पदाधिकारियों से वार्ता तथा विद्युत व्यवस्था में सुधार होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से भी की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026