सिवान में सामान है तो शव का पोस्टमार्टम कराने आएं, वरना खरीद कर दें ग्लब्स, ब्लेड व अन्य सामग्री

पोस्टमार्टम के लिए अलग से नहीं है कोई विशेषज्ञ चिकित्सक

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
कलयुग के चरम का दर्शन जिला के पोस्टमार्टम हाउस में देखा जा सकता है। जहां मृत शरीर के पोस्टमार्टम के लिए गम में डूबे स्वजनों से सामान मांगा जाता है। इसमें ब्लेड, ग्लब्स, मास्क कफन का कपड़ा के साथ आवश्यक सामग्रियां शामिल होती हैं। इसका उदाहरण बुधवार की सुबह महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार गांव में बाइक की टक्कर से जान गंवाने वाली सैरा खातून के स्वजनों को देख मिला। मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। दोपहर में स्वजन शव का पोस्टमार्टम करा रहे थे। इसी दौरान स्वजनों से बात की गई। जहां मृत सैरा खातून के भतीजा साकिर ने बताया कि जब हमलोग पोस्टमार्टम के लिए आए तो हमलोगों से पांच ब्लेड, चार ग्लब्स, चार मास्क, कफन का कपड़ा के साथ आवश्यक सामग्रियों की मांग की गई। जिसे हमलोगों ने मेडिकल स्टोर से खरीद कर दे दिया। इसके बाद ही पोस्टमार्टम हुआ।

एक नजर पोस्टमार्टम हाउस पर:

पोस्टमार्टम भवन में नौ कमरे हैं।इसमें पोस्टमार्टम कक्ष, फ्रीजर, बिसरा आदि सुरक्षित रखने के लिए एक कमरे का उपयोग होता है। एफएसएल जांच की सुविधा नहीं है। एफएसएल जांच के लिए सैंपल को मुजफ्फरपुर भेजा जाता है।लावारिस शवों को 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के लिए एससी युक्त दो मरच्यूरी की सुविधा उपलब्ध है। पोस्टमार्टम करने के लिए एक कर्मी विजय बांसफोर है।

पोस्टमार्टम के लिए अलग से नहीं है कोई विशेषज्ञ चिकित्सक

अनुसार के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कोई विशेषज्ञ चिकित्सक पदस्थापित नहीं हैं। सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक पोस्टमार्टम करने के लिए जाते हैं। पोस्टमार्टम में जितनी देर चिकित्सक रहते हैं उतनी देर आपातकाल में मरीजों को चिकित्सक के इंतजार में बैठना पड़ता है। इस दौरान मरीजों का इलाज नर्स के भरोसे रहता है। प्रतिदिन इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में चिकित्सकों की तैनाती होती है।

कहते हैं सिविल सर्जन

पोस्टमार्टम के दौरान ब्लेड, ग्लब्स, मास्क सहित सारा सामान विभाग द्वारा दिया जाता है। कपड़ा सिर्फ स्वजन लेकर आते हैं। अगर कोई भी इसकी मांग करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कोई विशेषज्ञ चिकित्सक पदस्थापित नहीं हैं। सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक पोस्टमार्टम करने के लिए जाते हैं।
डा. अनिल कुमार भट्ट

सिविल सर्जन सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026