✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
दुर्गा पूजा को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ सुनील कुमार व एसडीपीओ फिरोज आलम की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान विशेष रूप से पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर चर्चा की गई। साथ ही साफ-सफाई, रोड लाइट, पेयजल आपूर्ति और विधि व्यवस्था को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही शांति समिति के सदस्योंं से सुझाव भी लिए गए।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों व चौक-चौराहों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। सभी धार्मिक स्थलों पर महिला व पुरुष बल की तैनाती की जाएगी। शहर में प्रवेश के लिए प्रमुख स्थानों पर ड्राप गेट बनाए जाएंगे।बैठक में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, प्रमील कुमार गोप, मलीह अहमद खान, राजीव रंजन राजू, गणेश कसेरा, श्रीनिवास यादव, जन्मेजय कुमार, बबलू साह, मुतुर्जा अली कैसर, सुधांशु सोनी सहित अन्य सदस्यगण व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…