परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के खवासपुर मलिकाना गांव में पीर मोहम्मद के आवास पर सोमवार की शाम दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस में क्षेत्र के काफी संख्या में रोजेदार समेत जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस दौरान एक-दूसरे को सलामती की दुआएं की गई। मौलाना साबिर हुसैन ने कहा कि दावत ए इफ्तार पार्टी भाइचारे का संदेश देता है। इस मौके पर मुखिया वीरेंद्र साह, डॉ. संतोष साह, लक्ष्मण साह, ईद मोहम्मद, रामउद्दीन खान, अबरार राजा, सरपंच मोतिउर रहमान, पूर्व सरपंच जमशेद अली, सैफुद्दीन तौसीफ रजा, प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, मुर्शीद आलम, कमरुद्दीन अंसारी, मौलीउल्ला अबरार रजा, छोटेलाल सोनी, रमेश सिंह, मजहरुद्दीन हुसैन, असलम खान, मो. शाहिद, तौसीफ रजा काफी संख्या में लोग शामिल थे। वहीं बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मो. शमसुद्दीन के आवास पर को दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। पूर्व मुखिया मो. यूसुफ उर्फ बबलू ने कहा कि इफ्तार से आपसी सौहार्द, भाइचारे को बढ़ावा मिलता है। मौके पर कामेश्वर सिंह, राकेश सिंह, मो. मकसूद, शकील अहमद, असलम अंसारी, अमजद आलम, मो. क्यामुद्दीन, जयप्रकाश शर्मा, निजामुद्दीन, मंसूर आलम, रियाज मास्टर, निसार आलम उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026