परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के अरजल गांव में सोमवार की दोपहर शौचालय निर्माण को ले दो सगे पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इस दौरान मां-बेटी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरजल गांव निवासी जगत किशोर महतो और उनकी पत्नी निर्मला देवी अपने निजी जमीन में मिस्त्री एवं मजदूर लगा शौचालय बनवा रहे थे। इसी बीच दोपहर उनके पट्टीदार ने तेजधार हथियार एवं लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान किशोर महतो की पत्नी निर्मला देवी तथा पुत्री करिश्मा कुमारी (18) एवं प्रियंका कुमारी (22) गंभीर रूप से घायल हो गई। उक्त हमलावरों ने घर पर जमकर रोड़ेबाजी की। हाे हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे तभी सभी आरोपी फरार हो गए। इस घटना में जगत किशोर को भी हल्की चोटे आई। इस संबंध में घायल निर्मला देवी ने एसपी एवं थानाध्यक्ष को आवेदन भेजकर कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। दिए गए आवेदन में पट्टीदार नंदलाल महतो, मुन्ना महतो, मुकेश महतो, रामावती देवी, शांति देवी एवं अन्य को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024