परवेज अख्तर/सिवान : तरवारा मोड़ स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय के डीसीआर हॉल में बुधवार की शाम दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्युत कार्यपालक अभियंता अंकित कुमार ने की। इसमें काफी लोग शामिल हुए। कार्यपालक अभियंता ने दावते इफ्तार में शामिल लोगों का शुक्रिया अदा किया। कहा कि एक महीने तक उपवास रखना अपने आप में खास बात है। कहा कि इफ्तार पार्टी के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों ने कार्यपालक अभियंता के इस पहल की काफी सराहना की। मौके पर प्रोजेक्ट के कार्यपालक अभियंता, शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य, ग्रामीण विद्युत अभियंता शिवम कुमार, मैरवा के सहायक विद्युत अभियंता उमाशंकर प्रसाद, महाराजगंज सहायक विद्युत अभियंता शकील अंसारी, जेई शशि भूषण, आफताब आलम, सत्यप्रकाश, जटेश्वर दीक्षित, रणजीत कुमार पांडेय समेत सभी बिजलीकर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…