Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच शव को लिया कब्जे में

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार की देर रात घरेलू कलह में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं अारोपित सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृत महिला भगवानपुर गांव निवासी महेश साह के पुत्र प्रीतम कुमार साह की पत्नी ज्योति देवी (35) है। प्रीतम कुमार साह की शादी वर्ष 2012 में सारण जिले के मांझी थाने के नंदपुर गांव निवासी देवलाल साह की पुत्री ज्योति के साथ हुई थी। उसका पति गुजरात में एक निजी कंपनी में काम करता है। ज्योति देवी के दो पुत्र सत्यम कुमार (4), शिवम कुमार (2) एवं एक पुत्री दीपावली कुमारी (9माह) है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृत महिला ज्योति देवी, सास मीना देवी एवं ननद प्रेमन देवी के बीच पिछले 10 दिनों से दिन-रात किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार की शाम से ही किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था जो देर रात तक चला। उसके बाद ज्योति की मौत हो गई। विवाहिता के मामा विनोद साह ने सिसवन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में ससुर महेश साह, सास मीना देवी, ननद प्रेमन देवी एवं गोतनी ममता देवी को आरोपित किया गया है। हत्या के बाद से ही ननद प्रेमन देवी व गोतनी ममता देवी फरार है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024