Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जंक्शन के पीआरएस काउंटर पर हो रही शारीरिक दूरी की अनदेखी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
अनलॉक के अलग-अलग फेज के तहत सुस्त पड़ी रेल को रफ्तार देने का काम शुरू कर दिया गया है। नियमों व तमाम गाइडलान के साथ बेपटरी हुई ट्रेनें लोगों को लेकर अब फिर से पटरी पर दौड़ने लगी हैं। इसको लेकर जंक्शन पर भी अब यात्रियों की चहल पहल बढ़ गई है। टिकट कटाने से लेकर यात्रा करने वालों की भीड़ अब पूर्व की अपेक्षा ज्यादा रह रही है।

जंक्शन के पीआरएस काउंटर पर तत्काल से लेकर सामान्य रूप में टिकटों की बुकिग के दौरान टिकट आरक्षित कराने वालों की संख्या अत्यधिक देख बुकिग क्लर्क जहां कोरोना के संक्रमण के फैलाव को लेकर भयभीत हो रहे हैं वहीं यात्री भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यात्री बुकिग कराने की होड़ में कोरोना जैसी बीमारी से बचाव के बारे में भूल जा रहे हैं। ज्यादातर के मुंह पर मास्क नहीं रह रहा है और शारीरिक दूरी की अनदेखी तो जमकर की ही जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026