Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आसमान छू रहे सब्जियों के भाव ने लोगों का बिगाड़ा जायका

परवेज़ अख्तर/सिवान:
प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियों के भाव आसमान छूने से लोग चितित हैं। दैनिक आहार में इस्तेमाल होने वाली सब्जियां गरीबों की थाली से दूर होती जा रही हैं। वहीं दो वक्त की सब्जी खरीदने में भी मध्यमवर्गीय परिवारों की जेबें अच्छी खासी ढीली हो जा रही हैं। आलू, प्याज से लेकर सभी तरह की सब्जियों के भाव दैनिक मजदूरों व मध्यवर्गीय लोगों वश से बाहर देखे जा रहे हैं। लॉकडाउन के बाद ग्रामीणों की आमदनी वैसे ही ठप पड़ी हुई है, ऐसे में पेट भरने के लिए दो वक्त के भोजन के बारे में भी उन्हें सोचना पड़ रहा हैजानकारी के अनुसार प्याज की कीमत एक हफ्ते पहले तक 25 से 30 रुपये किलो थी, लेकिन अब इसकी कीमत 50 रुपये प्रति किलो हो गई है।

आलू 30 से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। अन्य हरी सब्जियों की बात करें तो परवल 60 रुपये, बैगन 40 रुपये, भिडी 40 व नेनुआ 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बिक रहा है। कल तक सब्जी दुकानदार जिस हरी मिर्च को सब्जियों के साथ मुफ्त में डाल दिया करते थे, वो अब 80 रुपये किलो बाजारों की शान बढ़ा रही है। दैनिक मजदूरी कर दिहाड़ी कमाने वाले ग्रामीणों की रोज की आमदनी राशन व सब्जी खरीदने में ही चली जाती है। कुल मिलाकर सब्जियों की बढ़ी कीमतों से आम आदमी के खाने के लाले पड़े हुए हैं। सब्जी दुकानदार बढ़ी हुई कीमतों के जवाब में कहते हैं कि उन्हें सिवान थोक से ही बढ़ी हुई कीमतों पर सब्जियां मिल रही हैं, इसलिए उन्हें सब्जियों के दाम बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026