Categories: पटना

आईआईटी कानपुर ने कोरोना की चौथी लहर का लगाया अनुमान !

पटना: देश में कोरोना की तीसरी लहर लगभग समाप्त हो चुकी है। स्कूल, कॉलेज, ट्रेन, समारोह आदि पर से सारे प्रतिबन्ध लगभग ख़त्म कर दिए गए हैं। लोग अपने अपने दुकानों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और अन्य कामकाज में व्यस्त हो गए हैं। इस बीच देश के लोगों को कोरोना का टीका दिया जा रहा है। बताया जा रहा है की देश में कोरोना वैक्सीन के करीब 150 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। लेकिन इन सबके बीच आईआईटी कानपुर ने एक बार फिर देश में कोरोना की चौथी लहर आने का अनुमान जताया है। इसके पहले दो लहर की संस्थान की ओर से सटीक अनुमान लगाया था।

संस्थान की ओर से बताया गया है की देश में 22 जून से कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। जबकि 23 अगस्त तक यह पीक पर पहुंचेगा और अक्तूबर में यह खत्म होगा। ये स्टडी IIT कानपुर के मैथमेटिक्स और स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर शलभ, एसोसिएट प्रोफेसर शुभ्रा शंकर धर और उनके स्टूडेंट सब्र प्रसाद राजेशभाई ने की है। स्टडी के मुताबिक, चौथी लहर के 22 जून 2022 से शुरू होने और 24 अक्टूबर तक खत्म होने का अनुमान है।

चौथी लहर का पीक 15 से 31 अगस्त के बीच रहेगा। इस दौरान 23 अगस्त को सबसे ज्यादा नए केस सामने आएंगे। उसके बाद केस घटने लगेंगे। इस स्टडी के रिसर्चर्स ने कहा कि भारत समेत कई देशों में तीसरी लहर आ चुकी है। वहीं साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे जैसे देशों में चौथी लहर भी आ चुकी है।

आई आई टी कानपुर के इस रिसर्च के मुताबिक देश को एक बार कोरोना संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि यह भी बताया गया है की यह कोरोना से निपटने की रणनीति और वैक्सीन की स्थिति पर भी निर्भर करेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026