Categories: पटना

पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या…..फिर खुद किया सुसाइड….2 साल की बच्ची हुई अनाथ….

पटना: पटना के मसौढ़ी थाना इलाके का है. जब एक पति हैवान बन जाता है और पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर देता है, उसके बाद उसका मन इतने में नहीं भरता तो उसकी गला दबाकर हत्या कर देता है।

वहीं हत्या करने के बाद पति खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है. किसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी. पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद हो सकता है. परिवार से पूछताछ के बाद हत्या की असली वजह सामने आएगी. दंपती की दो साल की बेटी है. जो अब इस दुनिया में अनाथ हो गई है. इधर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि गोपालपुर मठ गांव में मंगलवार रात मिथिलेश कुमार और उसकी पत्नी रेखा देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते कहासुनी हिंसक हो गई. कमलेश कुमार ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी, बेरहमी से पिटने के बाद जब उसका मन नहीं भरा तो गला दबाकर हत्या कर दी. बाद में ट्रेन से कटकर खुद भी अपनी जान दे दी है।

मामले में पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि मिथिलेश शराबी था. अक्सर शराब पीकर घर आता और पत्नी के साथ मारपीट करता था. दोनों की शादी 3 वर्ष पहले ही हुई थी. उनकी 2 साल की एक बेटी भी है. पड़ोसियों का कहना है कि मिथिलेश नशे में पत्नी के साथ अपनी बेटी को भी मारता था. उसका ससुराल जहानाबाद में है. करीब 6 माह पहले मिथिलेश के ससुराल वाले उसकी बेटी को ले गए. वह अब अपने ननिहाल में ही रह रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026