परवेज अख्तर/सिवान : सिवान के हुसैनगंज प्रखंड के सूरापुर गांव के चंवर में बाइक सवार दो अपराधियों ने रविवार की अलसुबह मस्जिद के ख़ातिबो इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना, सराय ओपी और हुसैनगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित एएसपी कांतेश मिश्रा दलबल के साथ वहां पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वहीं चंवर में पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। अपराधियों ने इमाम को दो गोलियां सिर में मारी है। मृतक की शिनाख्त सूरापुर निवासी वकील मियां के रूप में हुई। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस इसे भूमि विवाद से भी जोड़ कर देख रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…