Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ख़ातिबो इमाम हत्याकांड में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान : सुरापुर चंवर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के परिजनों के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस नगर थाना, सराय ओपी, महादेवा ओपी एवं पचरुखी थाने के मोस्ट वांटेड अपराधियों की एक सूची बनाकर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उधर पुलिस कप्तान नवीनचंद्र झा के निर्देश के आलोक में एक तेज तर्रार इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया है। इस टीम में कई अवर निरीक्षक शामिल हैं।

सुरापुर चंवर अपराधियों के लिए सेफ जोन

अपराधी के टावर डंप का सहारा ले रही है पुलिस

ग्रामीणों की मानें तो आज कई माह से सुरापुर चंवर अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। इस चंवर में इलाके के कुख्यात अपराधी अपने कई साथियों को लेकर ऐश मौज करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय पुलिस कुछ जानकर अंजान बनी रहती थी। सूत्रों की मानें तो एक कुख्यात अपराधी भूमि के खरीद फरोख्त के मामले में जब से जुड़ा हुआ है तब से सुरापुर चंवर में अपराधियों की संख्या में बाढ़ सी आ गई थी जिसका अंतत:परिणाम यह निकला कि गांव के एक खतिबों इमाम को शॉर्प शूटरों ने दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्र दबी जुबान से यह भी कह रहे हैं कि उक्त घटना के पुलिस सुरापुर चंवर में कौन-कौन से संदिग्ध ठहरते थे उसकी गिरफ्तारी एवं चिह्नित करने के लिए टावर डंप का सहारा ले रही है। पुलिस को जब टावर डंप से संदिग्धों की पहचान कर ली जाएगी तो पुलिस कांड का पटाक्षेप कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।

पचरुखी प्रखंड के इर्द गिर्द घूम रही है वकील हत्याकांड की सूई

ख़ातिबो इमाम वकील हत्याकांड की शक की सूई पचरुखी प्रखंड के इर्दगिर्द ही घूम रही है। वैसे पुलिस जिस कुख्यात अपराधी पर कांड का पटाक्षेप करने के लिए गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है, उसके खिलाफ पुलिस कानूनन ढंग से सभी साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी हुई है।

पुलिस के रडार है पर शार्प शूटर

वकील हत्याकांड को अंजाम देने वाले शॉर्प शूटर पुलिस की रडार पर हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस और शॉर्प शूटर के बीच शह-मात का खेल निरंतर जारी है। पुलिस शॉर्प शूटर की गिरफ्तारी के लिए सिवान एवं गोपालगंज जिला के सीमा के थानाध्यक्षों से भी मदद मांगी है ताकि उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024