Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बाढ़ पीड़ितों तक तत्काल सहायता पहुंचाई जाए: मंत्री

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले में बाढ़ सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा को ले गुरुवार को जिला के प्रभारी मंत्री सह कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने जिला परिषद के सभागार में अधिकारियों के साथ बाढ़ व अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों तक तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि, बाढ़, आपदा राहत सहित संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की मंत्री ने गहन समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले के गोरेयाकोठी, लकड़ीनबीगंज, बसंतपुर एवं भगवानपुर हाट प्रखंड के 29 पंचायतों के 63 गांव सारण तटबंध टूटने से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इससे करीब 56 हजार 915 जनसंख्या प्रभावित है।

धमई एवं घोघरी नदी के चलते भी बाढ़ का पानी इन क्षेत्रों में बढ़ गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा नौ सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा है। छह हजार 500 के करीब पॉलीथिन शीट्स का वितरण पीड़ितों के बीच कराया जा चुका है। इसके अलावा बर्तन, सूखा राशन, मोमबत्ती, सलाई सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण कराया जा रहा है। लोगों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 420 कोरोना टेस्ट किया गया था। इसमें एक पॉजिटिव मिला है। शुद्ध पेयजल, शौचालय की व्यवस्था कराई जा रही है। करीब एक हजार से अधिक पशु की चिकित्सा कराई गई है। जुलाई महीने में 500.630 एमएम बारिश हुई थी। जिससे फसल क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। अल्पवधिक के धान व तोरिया के बीज का वितरण किया जा रहा है।

बैठक में डीएम अमित कुमार पांडेय ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही एसपी अभिनव कुमार ने सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों के बारे में बताया। विधायक सत्यदेव राम ने जिला प्रशासन पर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि, बाढ़, अपादा राहत सहित विभिन्न विभागों की गहन समीक्षा मंत्री ने की। बैठक में विधायक सत्यदेव राम, हेमनारायण साह, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव, जिप अध्यक्ष संगीता देवी, आपदा प्रभारी संजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल सहित संबंधित सभी विभाग के अधिकारी शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026