Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पटाखा फोड़ने को ले दो पक्षों में झड़प, जमादार समेत आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- सिवान ओपी क्षेत्र के लकड़ी टोले माधोपुर में बुधवार की देर शाम पटाखा फोड़े जाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। दोनों तरफ से ईंट पत्थर भी चले। इसकी सूचना पर जांच को पहुंचे स्थानीय ओपी के दौरान दोनों एक जमादार ध्रुव हाजरा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हालांकि एएसआई को मामूली चोटें आईं है। स्थिति अनियंत्रित देख ओपी में सूचना दी गई। घटना की जानकारी महाराजगंज एसडीपीओ हरीश शर्मा को दी गई। इसके बाद बसंतपुर, भगवानपुर, गोरेयाकोठी, जामो थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने में जुट गए।

थोड़ी देर में एसडीओ मंजीत कुमार एवं एसडीपीओ ने पुलिस बल के साथ रात्रि में पहुंच मामले को शांत कराया। घायलों को लकड़ी नबीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई। घायलों में सुरेश सुजीत कुमार, देवनाथ प्रसाद, नीरज कुमार, अनिल प्रसाद,सोनू कुमार, प्रमोद प्रसाद, मेहंदी हसन आदि शामिल थे। इस संबंध में पूछे जाने पर ओपी प्रभारी कुंजबिहारी ने कुछ भी बताने इन्कार किया। वहीं दूसरे दिन गुरुवार को दोनों पक्षों के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में बैठक आयोजित कर आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्णय लिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024