Categories: पटना

Immunity Boost: कोरोना काल में ऐसे बढ़ाएं इम्यूनिटी, संक्रमण का खतरा होगा काम

पटना: कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है. इस समय अपना और परिवार का खयाल रखना जरूरी है. कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होना आवश्यक है. इसके लिए आप पोषण से भरपूर डाइट का सेवन करें. आइए यहां बताते हैं कि कोरोना के समय में आप इम्यूनिटी कैसे बढ़ा सकते हैं. ये इन्फेक्शन होने के रिस्क को कैसे कम करेगा.

हाइड्रेटेड

हाइड्रेटेड रहने के लिए हर दिन 8-10 गिलास पानी पिएं. ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है. ये बीमारी के खतरे को कम करता है. इसके अलावा आप फलों के जूस का सेवन कर सकते हैं. इसमें खट्टे फल और नारियल पानी आदि शामिल है.

ये गर्मी से बचाने में भी मदद करेगा.

अच्छी डाइट

आप क्या खाते हैं ये बहुत महत्व रखता है. इसलिए अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करें. ये आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करेंगे. कम कार्ब वाला खाना खाएं. ये ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखेगा. प्रोटीन युक्त आहार से शरीर फिट रहता है. नियमित रूप से बीटा कैरोटीन, एस्कॉर्बिक एसिड और अन्य आवश्यक विटामिन से भरपूर सब्जियों और फलों का सेवन करें. हरी सब्जी जैसे ब्रोकली, पालक और मशरूम, टमाटर, बेल मिर्च का सेवन करें. ये संक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद करेगा.

आप ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड से भरपूर सप्लीमेंट का भी सेवन कर सकते हैं. अपनी डाइट में अदरक, आंवला, हल्दी, लहसुन, तुलसी के पत्ते और काला जीरा शामिल कर सकते हैं. ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा बीज और नट्स जैसे सूरजमुखी के बीज, फ्लैक्स सीड, कद्दू के बीज और खरबूजे के बीज का सेवन कर सकते हैं. इसमें प्रोटीन और विटामिन ई भरपूर होता है. प्रोबायोटिक्स फूड्स जैसे दही का सेवन करना पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है.

अच्छी नींद लें

रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें. ये इम्यूनिटी बढ़ाने का अच्छा तरीका है. कम नींद लेने से आप तनाव में रहते हैं. इस वजह से आप थका हुआ भी महसूस करते हैं. इसलिए नींद की कमी से भी आपकी इम्यूनिटी पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

व्यायाम न छोड़ें

एक अच्छी डाइट के साथ ये भी जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें. इससे आपके शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं. इसलिए हर दिन 30 से 45 मिनट तक व्यायाम करने की सलाह दी जाती है. नियमित व्यायाम करने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. ये आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है. वहीं तनाव कम करने के लिए रोजाना मेडिटेशन करना भी अच्छा है. ये आपको तनाव मुक्त रहने में मदद करता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026