Categories: पटना

बिहार के बड़े अस्पताल में कोरोना ब्लास्ट : डॉक्टर, हेल्थ मेनेजर और जूनियर डॉक्टर समेत 50 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

पटना: बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है. मुजफ्फरपुर स्थित उत्तर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल एसकेएमसीएच में कोरोना विस्फोट हुआ है. डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर, हेल्थ मेनेजर, 17 नर्स और 5 फैकल्टी समेत 50 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. पॉजिटिव होने के बाद सभी को होम आइसोलशन में भेज दिया है. एसकेएमसीएच में कोरोना ब्लास्ट के बाद मरीज के इलाज पर संकट गहराया है. मरीजों का इलाज करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि जो भी स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए आइसोलेट कर दिया गया है.

जिनकी तबीयत ज्यादा ख़राब है, उन्हें एसकेएमसीएच के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है. एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ बीएस झा ने मीडिया को बताया कि पीजी छात्र और जेएनएम इमरजेंसी संभालते थे. इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य कार्य में भी इन्हें लगाया जाता था. लेकिन, पॉजिटिव होने के बाद सभी छात्र आना बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में अब तक दो दर्जन से अधिक स्वास्थ्य कर्मी, लैब टेक्नीशियन समेत अन्य लोग संक्रमित हो गये हैं. इससे एक तरफ कोरोना जांच प्रभावित हो रही है, तो दूसरी ओर कोविड मरीजों के साथ-साथ अन्य का इलाज भी प्रभावित हो रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026