परवेज अख्तर/सिवान : सोशल वेलफेयर पटना एवं पुखराज फाउंडेशन के कलाकारों ने बुधवार को भगवानपुर मुख्यालय बाजार सहित माघर, मलमलिया, महम्मदा बाजार, बाबा बाजार, मोरा सहित करीब दस स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को शराबबंदी के लाभों से अवगत कराया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्यों, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर भी फोकस किया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से बढ़ते बिहार के स्वरूप को भी पेश किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। फाउंडेशन के प्रचार प्रभारी धनवीर कुमार सिंह बिकु की देखरेख में नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों में राज पटेल, रौशन केशरी, आशुतोष, आयुषी, प्रियंका आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…