परवेज अख्तर/ सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा में दो परिवारों के बीच हुए विवाद में भतीजा ने अपने चाचा-चाची और चचेरी बहन को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। रेफरल अस्पताल मैरवा में इलाज के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को घायल महिला रमावती देवी ने आवेदन दिया है। इस संदर्भ में बताते हैं कि सूर्यपुरा के रामेश्वर शर्मा और उनके भाई राम आशीष शर्मा के पुत्रों के बीच पूर्व से चल रहे भूमि बंटवारा को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान चाकू से हमला करने की बात भी सामने आई है, जिसमें रामेश्वर शर्मा, उनकी पत्नी रमावती देवी और पुत्री रीना कुमारी घायल हो गई। रमावती देवी ने मनोज कुमार, शर्मा मंटू, शर्मा और अंशु शर्मा समेत आधा दर्जन को आरोपित कर कई गंभीर आरोप लगाई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…