परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के भरतपुर मठिया गांव के एक टेलर चालक कि मौत गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के कोरबा में हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन कोरबा के लिए रवाना हो गए। वहीं पत्नी-पति मौत की खबर सुनकर बेसुध पड़ी हैं। मृतक भरतपुरा मठिया गांव के जयनाथ महतो है जो टेलर लेकर छत्तीसगढ़ से कोरबा जा रहा था। इस दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और टेलर के खड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी नथनपुरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है जिसे एक पुत्र और पुत्री है। मृतक तीन माह पूर्व घर आया था। घर से नौकरी पर वापस जाते समय पत्नी से वादा किया था कि जून माह में आऊंगा। बच्चे औऱ पत्नी एवं घर के लोग उसके आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जयनाथ महतो को गांव के बच्चों औऱ बुजुर्गों से काफी लगाव था। शनिवार की सुबह शव कोरबा से भरतपुरा मठिया गांव पहुंचते ही उसके दरवाजे पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…