असांव बाजार में अपराधियों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के असांव बाजार के पतार मोड़ पर सोमवार को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दुकान में घुसकर एक दुकानदार को गोली मार दी। जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।  पीड़ित दुकानदार असांव बाजार का रहने वाला नन्हे प्रसाद (उम्र 36 वर्ष) पिता स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद, ग्राम, असांव, जिला सिवान का निवासी बताया जा रहा है,उधर सदर अस्पताल द्वारा भेजे गए ओडी स्लिप के आधार पर नगर थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक श्री अजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घायल का फर्द बयान लिया।

घायल दुकानदार ने अपने फर्द बयान में कहा कि असांव बाजार के पतार मोड़ पर मैं अपने पेंट का दुकान चलाता हूं इसी बीच सोमवार की दोपहर बाद एक बाइक पर सवार दो लोग आए, अभी मैं कुछ समझ पाता कि तब तक बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने मुझ पर फायरिंग झोंक दी, जिससे मेरे बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में गोली जा लगी और हमारी हीं सतर्कता से मेरी खुद से जान बची।

उधर घटना के बाद पूरे असांव बाजार में घटना को लेकर  तरह तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।लोग जितनी मुंह उतनी बातें करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। कुछ बाजार वासियों का कहना है कि दुकानदार को चुनावी रंजिश में गोली मारी गई है तो कुछ लोगों का कहना है कि पैसे के लेनदेन में यह घटना घटित हुई है।जबकि घायल दुकानदार द्वारा इसे आपराधिक घटना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के कई पहलुओं पर अनुसंधान प्रारंभ करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026