Categories: पटना

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन, मुंबई के रेव पार्टी का कनेक्शन पहुंचा बिहार

पटनाः मुंबई में क्रूज पर रेव पार्टी में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को पकड़ा गया है. रेव पार्टी का तार अब बिहार पहुंच गया है. इसका कनेक्सन बिहार के मोतिहारी जेल में बंद दो ड्रग्स तस्करों मो. उस्मान और विजय वंशी को एनसीबी इस कांड से जोड़ रही है. इस मामले में मुंबई से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम मोतिहारी पहुंच गई है. उनकी ओर से मोतिहारी कोर्ट में अर्जी दी गई है.

दरअसल, क्रूज पार्टी के दौरान शाहरुख खान के बेटे के साथ जिन आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी उसमें मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद ड्रग तस्कर विजय वंशी का एक रिश्तेदार भी शामिल है. उसी ने एनसीबी को पूछताछ के दौरान विजय वंशी प्रसाद के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह मोतिहारी जेल में बंद है. अब एनसीबी की टीम ने मोतिहारी आकर संपर्क किया है. न्यायिक प्रक्रिया के बाद विजय वंशी को रिमांड पर लेकर एनसीबी की टीम मुंबई लेकर जाएगी. वहीं, एनसीबी की टीम ने मुजफ्फरपुर और मोतिहारी से गिरफ्तार कई ड्रग्स तस्करों के बारे में भी जानकारी मांगी है.

मुंबई के रहने वाले हैं उस्मान और विजय

बताया जाता है कि मोतिहारी में बंद मो. उस्मान और विजय वंशी मुंबई के रहनेवाले हैं. उन्हें बीते साल चकिया थाने की पुलिस ने टोल प्लाजा के पास एक कार से चरस और गांजा के साथ गिरफ्तार किया था. क्रूज पार्टी में ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले जिस गिरोह का नाम सामने आया है, पूछताछ में दोनों तस्करों ने उनसे तार जुड़े होने की बात पहले ही बताई थी.

बता दें कि ड्रग्स मामले में आरोपी आर्यन खान ने मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं. जेल में कुल 3200 कैदी हैं और कोरोना के नियमों के मुताबिक जेल में आकर मुलाकात करने की इजाजत नहीं है. मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने आर्यन खान को बड़ा झटका देते हुए गुरुवार को उनके और अन्य सह-आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अपना आदेश 20 अक्टूबर तक सुरक्षित रख लिया. वहीं एनसीबी ने अदालत में आर्यन को ‘नशेड़ी’ करार दिया और कहा कि वह नियमित रूप से ड्रग्स के सेवन का आदी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026