परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआं गांव में शुक्रवार की रात में अचानक बम व गोली चलने से परिजनों व ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गयी. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भलुआं के रामाधार सिंह के घर पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने शुक्रवार की रात करीब 12 बजे दो बम फोड़े व एक गोली चलायी. रामाधार सिंह के परिवार वालों द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गयी. घटना की सूचना पाकर रात को ही पुलिस घटनास्थल पहुंच गयी.. बताया जाता है कि अपराधियों ने घर के बरामदे की खिड़की पर दो बार बम से वार किया है. वहीं अपराधियों ने एक राउंड गोली भी चलायी है. घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद हुआ है.
जिससे पीड़ित परिजन डरे- सहमे हुए हैं. आवेदिका कांति देवी ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले में रुचि नहीं ले रही है. जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. इसकी शिकायत पीड़िता कांति देवी द्वारा सीवान एसपी से भी की गयी है. पुलिस ने आवेदिका के आरोप को खारिज करते हुए उसे बेबुनियाद बताया है. इधर गोली व बम चलने के मामले में बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि आवेदन मिला है. आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की छानबीन की जा रही है. जांचोपरांत कर कार्रवाई की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…