परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने दो दिनों के अंदर तीन व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की है और नहीं देने पर बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी है। इस घटना के बाद व्यवसायी भयभीत हैं। इस संबंध में व्यवसायियों ने थाने को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बदमाशों ने बड़हरिया के व्यवसाय मन्नान अहमद से 10 लाख रुपये तथा हवेल वर्ल्ड प्रतिष्ठान के मालिक तथा एक चिकित्सक डा. नुरुल हक से भी बदमाशों ने रंगदार की मांग की है। रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। इस मामले में मन्नान अहमद एवं वर्ल्ड प्रतिष्ठान के मालिक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…